धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसको लेकर मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद संचालनालय की शिफ्टिंग के जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्यालय की शिफ्टिंग के पीछे लोकहित एवं प्रशासकीय कार्य सुविधा के साथ सिंहस्थ की तैयारियों को कारण बताया गया है। यह संचालनालय प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने एवं विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों का आयोजन कराता है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की शिफ्टिंग के दिए निर्देश। उज्जैन से ही निर्धारित होंगे धार्मिक आयोजन। सिंहस्थ की तैयारियों की रूपरेखा भी यहीं से होगी तय।