मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद अब सबको मतगणना का इंतजार है। काउंटिग डे को लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग के मुताबिक प्रदेश में पहला चुनाव परिणाम भिंड लोकसभा सीट से आएगा। जबकि, सबसे अंत में खजुराहो सीट के नतीजे घोषित होंगे। खास बात यह है कि खजुराहो सीट पर बीजेपी भले ही एकतरफा जीत मान कर चल रही हो, लेकिन यहां का रिजल्ट मतगणना पूरी होने के बाद ही आएगा। क्योंकि, खजुराहो सीट पर पन्ना जिले की पवई विधानसभा में सबसे ज्यादा 24 राउंड की काउंटिंग होगी। जबकि, भिंड में सबसे कम 11 राउंड की काउंटिंग सेवढ़ा विधानसभा पर होगी।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद अब सबको मतगणना का इंतजार है। काउंटिग डे को लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।