मध्य प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। एक बार फिर प्रदेश में दिन में तपिश बढ़ने के आसार हैं। जबकि शाम को बादल छाएं रहेंगे। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं IMD के अनुसार, 18 जून के आस-पास प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। इंदौर में 20 जून तक मानसून दस्तक देगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर चंबल संभाग में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
मध्य प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। एक बार फिर प्रदेश में दिन में तपिश बढ़ने के आसार हैं।