CG NEWS : रायपुर 3 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा की काउंटिंग शुरू हो गयी है। शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा में बराबर की टक्कर दिख रही है।पोस्टल बैलेट की गिनती में 56 सीटों पर रूझान आ चुका है। भाजपा ने 24 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती में बढ़त बनायी है, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर आगे हैं, वहीं 1 सीट पर JCCJ के प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव लोरमी से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगे चल रहे हैं। इससे पहले सुबह 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया गया था। कर्मचारियों और एजेंट को भी कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद अंदर एंट्री दी गयी। मतगणना की शुरुआत में पहले डाक मत पत्र की गिनती की जा रही है। इसमें सरकारी कर्मचारी समेत दिव्यांग और बुजुर्गों के भी वोट शामिल हैं। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रुझानों कांग्रेस की 23 सीटों पर बढ़त, बीजेपी को मिली 17 सीटें .....
Comments (0)