छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) की तारीख नहीं बदलेगी। परीक्षा 24 जून से ही शुरू होगी। CGPSC ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। दरअसल, मध्यप्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और वन सेवा परीक्षा 2024 उक्त तारीख को होने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने CGPSC को आवेदन किया था, इसमें मेंस की तारीख में बदलाव करने की मांग की गई थी।
पीएससी की ओर से सूचना जारी कर कहा है कि पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार ही मुख्य परीक्षा होगी। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंन्हित किया गया है।
यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक होगी। कुल सात पेपर होंगे। 24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा। 25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

Comments (0)