MP विधानसभा चुनाव के पहले एमपी यूथ कांग्रेस का मेगा कैंपेन शुरू कर दिया हैं।जानकारी के अनुसार, कर्नाटक की तर्ज पर अब एमपी में कांग्रेस ने समृद्धि कार्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लांचिंग किया हैं। आपको बता दें कि, इसके तहत राज्य की जनता को 5 गारंटी मिलेंगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर जाकर देगे 5 गारंटी की जानकारी
इस योजना के फॉर्म कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भरवाएंगे और पोस्टर भी लगाएंगे। वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया है कि, मध्यप्रदेश समृद्धि कार्ड के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता राज्य की जनता को कांग्रेस की 5 गारंटी के बारे में जानकारी देंगे। फर्स्ट टाइम वोटर्स को चयनित कर उनसे संवाद करेंगे। वोटर लिस्ट की खामियों को दूर करवाएंगे फर्जी वोटर्स को हटवाने का काम भी किया जाएगा।
कांग्रेस ने किये ये वादे
वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दौरान युवाओं के सुझाव लेकर वचन पत्र में शामिल करेंगे। आपको बता दें कि, कांग्रेस ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और किसान कर्जमाफी करने का वादा किया है।
Comments (0)