मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पंजाब की होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा, जिसके लिए कांग्रेस ने 9 लोक सभा सीटों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा पंजाब की 8 और लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पटियाला में मणिकम टैगोर, जालंधर में गिरीश चोडनकर,मल्लू भट्टी विक्रमार्क को फरीदकोट, केजी जॉर्ज को अमृतसर, गुरुदासपुर और जालंधर, नितिन राउत को फिरोजपुर और सुनील केदार को फेतहपुर साहिब सीट का ऑब्जर्वर बनाया है।
2019 में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। कांग्रेस ने पंजाब की 8 लोकसभा सीटों जीत हासिल की थी लेकिन अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, तो मुकाबला दिलचस्प होना तय है। पिछले लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि आप एक सीट जीतने में सफल हुई थी।
पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मैदान में
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के उत्साह चरम पर है। CM भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर वोट जुटाने की कोशिश करेगी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मैदान में है।
Comments (0)