कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने आज भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर पीसी की। रागिनी नायक ने कांग्रेस के वचन पत्र को दोहराते हुए कहा कि, कल कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र जारी किया था। उन्होंने बताया कि, वचन पत्र का नाम घोषणा पत्र इसलिए नहीं है, क्योंकि यह सारे वादे पूरे होंगे। प्राण जाए पर वचन ना जाये कि, तर्ज पर आया है कांग्रेस का वचन पत्र।
मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है
डॉ. रागिनी नायक ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है। राज्य की जनता तक वचन पत्र पहुंचाना हमारा पहला कार्य है। मध्य प्रदेश के निवासी इसे पढ़कर समझें और फिर बोले। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश के युवा लाचार हैं, घोटाले के चक्करों में युवाओं का जीवन फस जाता है। बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, व्यापम, पटवारी जैसे घोटाले में बोलियां लगाई जाती है।
मध्यप्रदेश पर 4 लाख 22 हजार का कर्जा है
कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि, कांस्टेबल भर्ती में 8 लाख रुपए की बोली लगती है। उन्होंने आगे शिवराज सरकार पर बरसते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश पर 4 लाख 22 हजार का कर्जा है। मध्यप्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा ने 39 लाख बेरोजगार में से केवल 21 लोगों को रोजगार दिया। चपरासी के 1,333 पदों पर आए थे 4 लाख आवेदन, सभी ग्रैजुएट छात्रों ने किया था आवेदन।
कमलनाथ सरकार आते ही 5 लाख करोड़ का निवेश होगा
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि, राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता के सपने
तोड़े है। शिवराज सरकार में 17 हजार नौजवानों ने आत्महत्या की है। इस कारण से कांग्रेस ने वचन पत्र में युवाओं का खास ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार मध्य प्रदेश भारती आयोग कानून का गठन करेंगे, जिससे धोखाधड़ी बंद होगी। इसके साथ ही नायक ने आगे कहा कि, राज्य में कमलनाथ सरकार आते ही 5 लाख करोड़ का निवेश होगा। स्वरोजगार के लिए 1000 करोड़ का प्रवधान होगा।
Comments (0)