मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र आज जारी कर दिया है। इसे पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार सिंह ने जारी किया। इस बार चुनाव के लिए ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’ का नारा दिया गया है। वचन पत्र में कई बडे़ वादे किए गए है। प्रदेश में दो रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा। मध्य प्रदेश की IPL की टीम बनाई जाएगी। पुरानी पेंशन योजना, बेटियों की शादी के लिए दो लाख रुपए समेत कई बड़े वादे कांग्रेस पार्टी ने किए है।
आईपीएल की टीम बनाई जाएगी यह हमारा लक्ष्य
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा ने कि युवाओं के लिए 2 लाख पदों पर भर्ती, एमपी में उद्योग का हब बनाएंगे। 25 लाख रुपए तक बीमा देंगे। समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 1200 रुपए देंगे। 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगे। 3 हजार प्रति क्विंटल खरीदने का लक्ष्य है। नन्दिनी गौ धन योजना शुरू करेंगे, जिसके तहत 2 रुपये के दर से गोबर खरीदेंगे। बेटियों की शादी के लिए 1 लाख 1 हजार देंगे। मेरी बेटी रानी योजना मे 2 लाख 51 हजार लाभ का मिलेगा। मध्य प्रदेश की आईपीएल की टीम बनाई जाएगी यह हमारा लक्ष्य है।
खिलाड़ी पदक लाओ करोड़पति बन जाओ
इसके साथ ही 25 लाख तक का यूनिवर्सल बीमा, युवा स्वामित्व योजना, बेरोजगारों को 3000 से 1500 तक दिए जाएंगे। सामाजिक पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1200 रुपए करेंगे। खिलाड़ी पदक लाओ करोड़पति बन जाओ और कार योजना लाएंगे। आउटसोर्स कर्मचारी से बैठकर बात की जाएगी और उनकी समस्या हल किया जाएगा। प्रदेश की जनता के लिए अधिकार लाया जाएगा। जल, स्वास्थ्य, बिजली, खाद, आवास, न्यूनतम आय, रोजगार गारंटी सामाजिक न्याय का अधिकार लाया जाएगा।
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के वादों शामिल
वहीं कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के वादों को भी शामिल किया है। पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500 रु., कक्षा 9वीं से 10वीं के लिए 1000 रु., कक्षा 11वीं से 12वीं के बच्चों को 1500 रु. प्रतिमाह देने की गारंटी दी गई है। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा फ्री करने का भी जिक्र है। 12 अक्टूबर को मंडला जिले में प्रियंका ने सभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की थी। जातीय जनगणना कराने को भी जगह दी गई है। इसकी गारंटी राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को शहडोल जिले की सभा में दी थी।
मुख्यमंत्री शिवराज ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस के इस घोषणापत्र पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'यह कांग्रेस का वचनपत्र नहीं, झूठ पत्र है। 5 साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, लेकिन 5 भी पूरे नहीं किए। आज फिर इन्होंने महाझूठ पत्र प्रस्तुत कर दिया। जनता इस पर भरोसा नहीं करेगी, क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वह करती है।'
Comments (0)