मध्यप्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? अब पार्टी किसे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपेगी ? ये वो सवाल हैं जिनकी चर्चा बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली तक में हो रही है। प्रदेश के कई दिग्गज अपने अपने तरीके से दावेदारी भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के लिए कर चुके हैं और 15 जनवरी तक मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलन की बात कही जा रही है, लेकिन किसके नाम का ऐलान होगा? इसे लेकर हर कोई अलग अलग नाम लेकर चर्चा कर रहा है।
मध्यप्रदेश में अभी भाजपा आलाकमान का पूरा फोकस शहर और जिला अध्यक्ष पर है जिसके बाद 15 जनवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की बात सामने आ रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिलहाल कई दावेदारों के नामों की चर्चाएं हैं जिनमें ब्राह्मण, ओबीसी और अनुसूचित जाति से आने वाले नेता शामिल हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि मोदी-शाह की जोड़ी मुख्यमंत्री के नाम की ही तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चौंका सकती है।
मध्यप्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ? अब पार्टी किसे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपेगी ? ये वो सवाल हैं जिनकी चर्चा बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली तक में हो रही है।
Comments (0)