मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने बजट को दोगुना करने का ऐलान किया है। साथ ही सीएम ने बताया कि बजट को दोगुना करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। सभी अधिकारियों और मंत्रियों के साथ दिन भर चले मंथन के बाद सीएम यादव ने कहा कि आज मंत्री जनों के साथ हमने गरीब, किसान, महिला, युवा इन चार श्रेणियों को लेकर चर्चा की गई है।
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बजट को दोगुना करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि एमपी में औद्योगिक निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं।