तेलुगु देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू ने आज यानी की बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नायडू चौथे बार राज्य के सीएम बने हैं। उन्हें विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि, शपथ समारोह देश की कई हस्तियां शमिल हुईं। इनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने नायडू और पवन कल्याण को गले लगाया और उन्हें बधाई दी।
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू ने आज यानी की बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
Comments (0)