मध्य प्रदेश के नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़े रिश्वत मामले में सीबीआई ने रिमांड खत्म होने के बाद चार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों राहुल राज, ओम गोस्वामी, रवि भदौरिया, जुगल किशोर शर्मा को जेल भेज दिया। इससे पहले नौ आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था। सीबीआई ने नर्सिंग कॉलेज की जांच में ही घोटाले होने पर अपने ही चार अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
कोर्ट ने चारों आरोपियों के जमानत आवेदन खारिज कर दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख तय की गई है।