MP ओलिंपिक संघ व मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला को भारतीय सॉफ्टबॉल संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि, इंदौर में हुई संगठन की विशेष साधारण सभा में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।
भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव एल.आर. मौर्या ने जानकारी दी है कि, संघ के विभिन्न राज्य संघों द्वारा किए गए विशेष अनुरोध पर इंदौर में विशेष साधारण सभा का आयोजन किया गया।