छत्तीसगढ़ के बस्तर में आलू की आवक आगरा से और प्याज की नासिक से होती है। दोनों ही जगहों पर आलू-प्याज की नई फसल अभी तक तैयार नहीं हुई है। इसका सीधा असर स्थानीय बाजार पर दिखाई दे रहा है। अब यहां आलू के दाम बढ़कर 50 रुपए और प्याज के 45-50 रुपए तक जा पहुंचे हैं। वहीं तेवर दिखा रहा टमाटर भी फिलहाल 60-70 रुपए पर ही टिका हुआ है।
बढ़ी कीमतों ने न केवल गृहणियों का बजट बिगाड़ा है, बल्कि सब्जी से जायका भी छीन लिया है। बगैर आलू और बगैर प्याज के कोई भी सब्जी में न तो स्वाद आता है न रंगत।