MP election 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वहीं राज्य के प्रमुख दोनों ही दलों के दिग्गज चुनावी समर में हैं। लेकिन इस चुनाव में एक चेहरा ऐसा भी है, जो अब तक चुनावी रण से बहुत दूर है। वो चेहरा जिसने साल 2003 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 चौथाई बहुमत के साथ सत्ता दिलाई। बता दें कि, पूर्व सीएम उमा भारती इस बार चुनावी माहौल से दूर हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में बीजेपी की फायर नेता उमा भारती को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का माहौल भी गर्म है। इधर एमपी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप लगाया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व नेता अवनीश बुंदेला ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पूर्व सीएम उमा भारती अपने भतीजे के चुनाव प्रचार में तक नहीं उतरी।
Comments (0)