मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। साय सरकार 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान करेगी। इसके साथ ही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है। सीएम साय जशपुर दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ये घोषणाएं की।
सीएम साय ने कहा कि, सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि जल्द देने जा रही है। इसके लिए 12 मार्च को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है
Comments (0)