यूपी के अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बन चुका है। इस बीच अब बीजेपी नेता व पूर्व सीएम उमा भारती ने काशी और मथुरा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा को भी उनका हक मिलेगा।
उमा भारती ने कहा कि, अयोध्या में खुदाई के बाद प्रमाण मिला था, लेकिन काशी और मथुरा में खुदाई के बगैर प्रमाण मिले हैं। इसलिए कोर्ट प्रमाणों के आधार पर जो निर्णय देगा, उस निर्णय को हम मानेंगे।