दमोह जिले में भारी बारिश के बाद जिले में स्कूल और कॉलेज समेत सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज बन्द रखने के आदेश दिया गया है। जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने मंगलवार शाम को यह आदेश जारी किया। जिले में जारी भारी बारिश का दौर अब आफत बनता जा रहा है। जिले के हटा में बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। कल सुबह से जारी हटा इलाके में बरसात के बीच देर रात हालात बेकाबू हो गए और अधिकांश इलाको में जलभराव की स्थिति बन गई है।
दमोह जिले में भारी बारिश के बाद जिले में स्कूल और कॉलेज समेत सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है।