छतरपुर, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द एक और पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यह पदयात्रा सनातन के जागरण और हिंदुओं को आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
यह यात्रा 160 किमी की होने वाली है। जो 21 नवंबर 2024 से आरंभ होगी। बागेश्वर धाम से शुरू होकर यह भव्य पदयात्रा ओरछा धाम पहुंचेगी। इस दौरान बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई स्थानों पर रुककर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आठ दिन चलने के बाद 29 नवंबर 2024 को इस यात्रा का समापन होगा।
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से 160 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होकर ओरछा धाम पहुंचेगी। इस दौरान कई स्थानों पर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होंगे।
Comments (0)