मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने नए साल के आगमन के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किया है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद लिया गया। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। प्रदेश के 82 आईएएस अधिकारियों को नए साल में बढ़े हुए वेतनमान का लाभ मिलेगा। सरकार ने अलग-अलग बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया है। इसमें 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत माेहन कोठारी और पी. नरहरि को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2009 बैच के 16 अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति किया गया। वहीं, 2011 बैच के 29 अधिकारियों को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, 26 उप सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड मंजूर किया गया है।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने नए साल के आगमन के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किया है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद लिया गया।
Comments (0)