लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मध्यप्रदेश की 9 सीटों सहित 10 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 64.36 फीसदी वोटिंग हुई। 2019 में 66.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। प्रचंड गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की भारी भीड़ रही। मध्यप्रदेश में देश के औसत से ज्यादा 66.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया व दो पूर्व सीएम शिवराज ङ्क्षसह चौहान और दिग्विजय सिंह की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर 2019 के लगभग बराबर वोटिंग, यंगस्टर्स का उत्साह चरम पर