मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस की ओर से भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई। रविवार को कांग्रेस की ओर से अपनी पहली उमीदवारों की सूची जारी कर दी गई। संभावना ये भी जताई जा रही है कि कांग्रेस संभवत: 18 अक्टूबर को उमीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर देगी। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को मौका दिया है।
वहीं जैसे ही कांग्रेस की पहली सूची आई वैसे ही कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन देखा गया। इंदौर में भी कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तो वहीं अब खरगोन में भी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बगावत देखी जा रही है। बड़वाह विधानसभा से नरेंद्र पटेल को टिकट मिलने के कारण ये नाराजगी देखी जा रही है। बड़वाह के सक्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक राठौड़ ने पार्टी छोड़ बसपा में शामिल हो गए है। बता दें कि बड़वाह विस से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।

Comments (0)