CG NEWS : रायपुर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते है। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है। दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।
MP/CG
Comments (0)