मध्य प्रदेश में मौसम के कई देखने को मिल रहे है। प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय में धूप तो वहीं रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। रविवार को भोपाल में दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं शाम के बाद ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ। अगले कुछ दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में तापमान 30 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे जिलों में दिन का तापमान गिर रहा है। संस्कारधानी में पारा 30 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिन भर धूप और छांव के खेल के बीच पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात के बाद अब दिन में भी ठंड का असर दिखने लगा है।
नवंबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात को सर्द हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। शनिवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 12 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। यहां 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।
Comments (0)