भारतीय पूर्व रेसलर और पहलवान द ग्रेट खली बैतूल में दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे। बैतूल मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर बालाजीपुरम में कमलावती महतो पार्क में राष्ट्रीय स्तर की विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई पहलवान आए थे। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने द ग्रेट खली पहुंचे, सबसे पहले खली ने बैतूल पहुंचकर बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
पूर्व रेसलर और पहलवान द ग्रेट खली बैतूल में दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे।