अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हम लोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है। स्वाभाविक है चुनावी मैदान में उतरना ही पड़ता है। आज कुशल रणनीतिकार अमित शाह हमारे बीच में आ रहे हैं, वह हमारा जो मार्गदर्शन करेंगे उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
कांग्रेस ने 60 साल सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जाति का मुद्दा उठाने को लेकर बीजेपी नेता लाल सिंह आर्य ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी है, संविधान विरोधी है, अंबेडकर विरोधी है। कांग्रेस ने दलितों के लिए 60 साल सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया न ही उनके महापुरुषों के लिए किया। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय आर्य ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया उनकी एक भी पंच तीर्थ को लेकर डेवलपमेंट नहीं किया।
लाल सिंह आर्य ने की पीएम मोदी की तारीफ
अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि, आज पीएम मोदी जी वाल्मीकि जी के नाम पर एयरपोर्ट की नींव रखते हैं। आज रविदास जी का 100 करोड़ का मंदिर बनाने का काम कर रहे हैं। पंच तीर्थ बनाने का काम कर रहे हैं। गरीब कल्याण की योजना बनाने का काम कर रहे हैं। इसके चलते ही आज एससी एसटी को 35% का लाभ मिलता है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, यदि कांग्रेस ने काम किया होता तो आज कोई भी गरीब नहीं होता।
कांग्रेस ने देश का विभाजन कर दिया
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि, कांग्रेस ने देश का विभाजन कर दिया, यह क्या भारत को जोड़ेंगे। चीन ने जो कब्जा किया कांग्रेस वापस नहीं करवा पाए। यह धर्म और जाति को लड़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी पार्टी कभी भारत को जोड़ने का काम नहीं कर सकती है। यह राजनीतिक षड्यंत्र पूर्वक लाभ लेने का काम कर सकती है। जिसे भारत की जनता ने अब नकार दिया है।
Comments (0)