लोकसभा में हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदर फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठकों का दौर जारी है। युवक कांग्रेस के बाद आज महिला कांग्रेस की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की आधी आबादी और चुनावी नतीजों पर चर्चा होगी। इसके अलावा लाडली बहना योजना का काउंटर प्लान भी तैयार होगा।
लोकसभा में हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदर फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन की बैठकों का दौर जारी है। युवक कांग्रेस के बाद आज महिला कांग्रेस की बैठक होगी।
Comments (0)