मध्य प्रदेश में भगवान श्रीराम और भगवान कृष्ण को स्कूल-कॉलेज में पढ़ाने से पहले ही सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार राम-कृष्ण को स्कूल कॉलेज में पढ़ाने की बात कह रही तो दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर कटाक्ष कर रहा है। हाल ही में मोहन सरकार ने ऐलान किया कि, स्कूल-कॉलेज में अब राम और कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाएगा। प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, भगवान राम भगवान कृष्ण की पाठ्यक्रम संबंधी जो उपलब्धियां उसको भी हम पाठ्यक्रम में उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा में लेने वाले हैं।
बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि, दिग्विजय सिंह मदरसा में राम का पाठ पढ़ाने की बात कहें तो वह हिंदू हैं।