BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा के दौरे को लेकर एमपी के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि, हमारा सौभाग्य है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से मन पुलकित है, पलक पावडे बिछा कर भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत के लिए तैयार हैं।
पीएम जनजाति ,गरीब, गांव की चिंता लेकर आ रहे है
वहीं आगे गृहमंत्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वैश्विक नेता भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर कदम बढ़ाने वाले। वेक सिकलसेल बीमारी के अभियान को लेकर आ रहे हैं। जनजाति ,गरीब, गांव की चिंता लेकर आ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम सबका साथ सबके विकास के महत्व को धरातल पर उतारने आ रहे है।
कांग्रेस और राहुल गांधी पर गृहमंत्री ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस की फोनपे अनस्टॉल करने की धमकी पर एमपी के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि,चोरी ऊपर से सीना जोरी है। यह एक नंबर के पैसे ट्रांजेक्शन के लिए होता है। फोनपे दो नंबर के पैसे वालो के लिए नहीं हैं। वहीं राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राजस्थान में कन्हैया कुमार का गला रेता तब क्यों नहीं गए राहुल गांधी। हिमाचल में मनोहर लाल के यहां क्यों नहीं गए राहुल गांधी। दिल्ली में साक्षी के यहां क्यों नहीं गए राहुल गांधी, श्रद्धा को मार दिया गया तब राहुल गांधी नहीं गए।
गाय के साथ कृत्य करने वाले पर ऐसी कार्यवाई होगी की नजीर बन जाएगी
वहीं आगे राजधानी भोपाल में मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य पर गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, निंदनीय बात है, बहुत दुखद प्रसंग सामने आया है। यह हिंदुस्तान है। जहां धरती को गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। गाय के साथ कृत्य के वीडियो आया है। मन दुखी है। हनुमानगंज में 377 में केस दर्ज हुआ है। 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लेंगे। कार्रवाई ऐसी होगी कि, नजीर बनेगी।
Comments (0)