गुना में काले हिरण के शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबरदस्त गुस्सा वयक्त किया है। उन्होंने ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा को घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर तत्काल हटा दिया। इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। ये घटना गुना जिले के पास आरोन इलाके में हुई। सरकार ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही होगी, जो इतिहास में एक उदाहरण बनेगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही होगी, जो इतिहास में एक उदाहरण बनेगी। अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जांच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।
घटना के बाद घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर मैंने ग्वालियर आईजी को तत्काल हटाने का फैसला लिया है
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया कि, पुलिस के साथ राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव, संतराम को शहीद का दर्जा देकर परिवार को एक-एक करोड़ रुपये सम्मान निधि दी जाएगी। परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। पूरे सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार होगा। घटना के बाद घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर मैंने ग्वालियर आईजी को तत्काल हटाने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े- रायपुर : मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठन मजबूती को विशेष तवज्जो, भाजयुमो का 3 दिनी अभ्यास वर्ग
Comments (0)