शिवपुरी जिले में डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं इस समय 123 पॉजिटिव केस हो गए हैं। लगातार पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में डेंगू की रोकथाम को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी खोल दिया गया है जिसमें बीमार मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू व मलेरिया के बढ़ते पॉजिटिव केसों को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लार्वा विनष्टीकरण के लिए लगातार दवा छिड़काव के अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों के आसपास गंदगी ना होने दें, साफ सफाई रखें, ज्यादा दिनों तक पानी का भराव न होने दें।