मध्य प्रदेश में बादलों के छटते ही कड़ाके की ठंडक ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आ रही हवाओं ने मध्यप्रदेश के मौसम में ठंडक घोल दी है। रात के तापमान में भले बड़ी गिरावट न आई हो, लेकिन दिन का पारा गिरने लगा है। जानकारों ने अगले तीन दिनों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है।
एमपी में बर्फीली हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई है। रात के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई जबकि दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। अगले तीन दिनों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई गई है।
Comments (0)