मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक और दो मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू होने वाला है। आयोजन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में विशाल डोम बनाया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम अवंतिका हॉल में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च को प्रात: 11 बजे अतिथियों का आगमन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वीराराणा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश गतिविधियों के सम्बन्ध में पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख उद्योगपतियों के उद्बोधन का सत्र आयोजित होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। निवेशकों को लैंड अलॉटमेंट लेटर का वितरण होगा। कार्यक्रम में ओडीओपी बिजनेस डायरेक्टरी का विमोचन किया जाएगा। इसके पश्चात मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन चैतन्य कश्यप द्वारा सम्बोधन दिया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ.मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 से 2.45 बजे तक विक्रमादित्य लांज में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी।
दोपहर में 12.50 से एक बजे तक सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग पी.नरहरि द्वारा ‘द फ्यूचर रेडी स्टेट अ वे फारवर्ड’ पर संबोधन आयोजित किया जाएगा। दोपहर एक बजे से 1.10 बजे तक उद्योगपतियों के संबोधन का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1.10 से 1.20 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। दोपहर 1.30 से 1.45 बजे तक केबिनेट मंत्री पीयूष गोयल द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे से 3.30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक और दो मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू होने वाला है।
Comments (0)