मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। प्रदेश में हीटवेव के कहर से जनता परेशान है। पार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 46.3 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में तापमान दर्ज किया गया। इसी बीच आज से नौतपा भी शुरु हो गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 9 दिन भीषण गर्मी रहेगी।
रेड अलर्ट जारी
IMD ने निवाड़ी, गुना और अशोकनगर में तेज लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़ भी नौतपे में सबसे ज्यादा तपने की चेतवानी है। 31 मई तक ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ में भीषण गर्मी का अलर्ट है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
इंदौर, उज्जैन संभाग समेत भोपाल, राजगढ़,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बैतूल, नर्मदापुरम, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही ही।
नौतपा में और बढ़ेगा पारा
नौतपा में 38 से 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की उम्मीद है। राजगढ़, रतलाम, नीमच में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 12 जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाजापुर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, नीमच और रतलाम में भी पारा 45 के पार पहुंच गया।
Comments (0)