मध्य प्रदेश के इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है की 307 का आरोपी मुल्जिम अक्षय बम जिसने कांग्रेस पार्टी की पीठ पर छुरा घोंपा, इस धोखेबाज,गद्दार को गिरफ्तार करने एवं पुलिस का सहयोग करने के लिए रात्री 11 बजे निगरानी उड़न दस्ते के द्वारा फरार आरोपी अक्षय बम का पोस्टर जारी कर, दिखने पर सूचना देने वाले आम नागरिक या कांग्रेस के कार्यकर्ता को 5100 का नगद ईनाम दिया जाएगा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जायेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह चिपका रहे हैं पोस्टर