मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक टीवी धारावाहिक में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विक्रम मस्तल को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनके गृह क्षेत्र बुधनी से चुनावी मैदान में उतारा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने इस पर सोमवार को कहा कि, लोग दो कलाकारों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने जा रहे हैं। कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
’शिव’ के सामने ‘हनुमान’
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ने के लिए एक गैर राजनीतिक चेहरे विक्रम मस्तल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 41 वर्षीय मस्तल ने 2008 के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘रामायण-2’ में भगवान हनुमान के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की है। सीहोर जिले की बुधनी सीट पर मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, यह बिल्कुल कलाकार बनाम कलाकार की लड़ाई है। दोनों के बीच बहस कराई जानी चाहिए कि, कौन बड़ा कलाकार है। इस में तो सीएम शिवराज हमारे विक्रम मस्तल को हरा देंगे।विक्रम मस्तल सीएम सिवराज को देंगे कड़ी टक्कर
वहीं अक्टूबर 2020 में कमलनाथ ने कहा था कि, शिवराज सिंह चौहान इतने अच्छे अभिनेता हैं कि वह शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड कलाकारों को शर्मिंदा कर सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह ने रविवार को मीडिया से कहा कि, विक्रम मस्तल दो महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं और बुधनी के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान के सामने एक बड़ी चुनौती है क्योंकि मस्तल बहुत लोकप्रिय हैं और वह कांग्रेस के हनुमान हैं।बुधनी लंबे समय से रहा है सीएम का गढ़
बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नेता हैं और रिकॉर्ड चार बार शीर्ष पद पर रहे हैं। उन्होंने बुधनी से लगातार चार बार 2006 (उपचुनाव), 2008, 2013 और 2018 में जीत हासिल की। शिवराज सिंह चौहान ने 1990 में पहली बार इस सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था। नर्मदा नदी के तट पर स्थित सीहोर जिले का बुधनी शिवराज सिंह चौहान का गढ़ रहा है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने उन्हें 17 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में छठी बार उनके गृह क्षेत्र से फिर से मैदान में उतारा है।Read More: अनूप ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र पर अड़े, पार्टी ने कहा पूर्व से तैयार हो तो विचार किया जा सकता है
Comments (0)