उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्रीइन्दर सिंह परमार ने बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की बैठक लेकर निजी क्षेत्र में उच्च शिक्षा की समीक्षा की। परमार ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निजी विश्वविद्यालयों में अकादमिक कैलेंडर का दृढ़ता से अनुपालन किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी विश्वविद्यालयों में सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित करने को भी कहा।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्रीइन्दर सिंह परमार ने बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की बैठक लेकर निजी क्षेत्र में उच्च शिक्षा की समीक्षा की।