मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस, दोनों का फोकस आदिवासियों पर है। दरअसल शहडोल और बैतूल में भाजपा तो धार, खरगोन और मंडला लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की सुरक्षित सीटों में कांग्रेस आगे रही है। जबकि, रतलाम में बराबरी की स्थिति है। भाजपा ने 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झाबुआ में कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जो रतलाम संसदीय क्षेत्र में आता है। वहीं, राहुल गांधी भी रतलाम या झाबुआ में आदिवासी न्याय सभा करेंगे। यह मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।