मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जुलाई माह की 3 तारीख को पहला बजट पेश करने वाली है। खास बात यह है कि आम लोगों की निगाह इस बजट पर लग गई है। आम लोगों को चिंता है कि कहीं टैक्स का बोझ न बढ़ जाए। हालांकि खबर है कि राज्य सरकार आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाने वाली है। इधर, पिछले दिनों हुई एमपी की कुछ घटनाओं को लेकर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है। इस बार का सत्र हंगामेदार होगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। इसी सत्र की 3 जुलाई को मोहन सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत करेंगे।