BHOPAL NEWS: MP की राजधानी भोपाल में मंत्रियों और विधायकों के आवास निर्माण के लिए कथित तौर पर 29 हजार पेड़ काटे जाने की कोशिश का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है और वे पेड़ से चिपककर उन्हें बचाने के लिए अनोखा आंदोलन कर रहे है। इसमें महिलाएं-पुरुष बच्चे सभी शामिल है।
स्थानीय रहवासियों ने पेड़ से छिपकर विरोध प्रदर्शन किया
आपको बता दें कि, शहर के तुलसी नगर और शिवाजी नगर में बंगले प्रस्तावित हैं और आशंका है कि, बंगलों के निर्माण के लिए बड़ी तादाद में पेड़ काटे जाएंगे। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। वहीं स्थानीय पार्षद गुड्डू चौहान के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय रहवासियों ने पेड़ से छिपकर विरोध प्रदर्शन किया।
पूरे क्षेत्र में 60 हजार से अधिक पेड़ है
इस दौरान पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि, इस पूरे क्षेत्र में 60 हजार से अधिक पेड़ है। भोपाल के 12 फीसदी हिस्से पर ग्रीनरी है, इसमें से 4 प्रतिशत इस इलाके में है। यदि पेड़ काटे गए तो पर्यावरण को बड़ा नुकसान होगा। वहीं इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि, इन पेड़ों के हमारे बुजुर्गो ने अपने हाथों से लगाया है। हम लोगों का इन पेड़ों से भावनात्मक लगाव है। इसीलिए सरकार हमें नही मंत्री विधायकों के किसी दूसरी स्थान पर भेजें। उन्होंने आगे कहा कि, अगर सरकार ऐसा करती है, तो इससे पर्यावरण को भी नुकसान होगा।
मंत्री और विधायकों के लिए आवास बनाए जाने हैं
आपको बता दें कि, MP की राजधानी भोपाल में मंत्री और विधायकों के लिए आवास बनाए जाने हैं। जो अभी हैं, वो पुराने हो चुके हैं। ऐसे में तुलसी नगर और शिवाजी नगर में बने मकानों को तोड़कर हाईराइज बिल्डिंग तैयार की जाएगी। इसके लिए यहां लगे पेड़ों को काटना पड़ेगा।
Comments (0)