दमोह लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान होने पर विधायकों को मंत्री पद से हटाए जाने को लेकर दिए गए बयान के बाद दमोह जिले के दोनों मंत्री लखन पटेल और धर्मेंद्र सिंह की नींद उड़ गई है। दोनों मंत्रियों के क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में काफी अंतर है। केंद्रीय मंत्री शाह द्वारा कहा गया है कि जिन मंत्रियों के क्षेत्र में मतदान कम होगा उन्हें मंत्री पद से हटाया जाएगा।
हटा विधानसभा में मतदान की स्थिति जिले की अन्य तीनों विधानसभाओं में सबसे अच्छी रही, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा मतदान में 14.23 प्रतिशत की कमी आई है। गृह मंत्री शाह द्वारा कम मतदान को लेकर दिए गए बयान के बाद मंत्रियों में चिंता नजर आ रही है।