केंद्रीय उड्डयन मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का नई दिल्ली के AIIMS में बुधवार 15 मई को निधन हो गया था। राजमाता 75 साल की थीं। पिछले 2 महीने से बीमार होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। आज 16 मई को उनका पार्थिव देह ग्वालियर लाया गया। राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रानी महल में रखा गया है। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सभी ने राजमाता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रानी महल में रखा गया है। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।