कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने औरंगजेब से की BJP सरकार की तुलना मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तीखा पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा कि, शिव डहरिया हमेशा झूठी और बेबुनियाद बात करते हैं। सतनामी समाज का सम्मान बढ़ाने का काम BJP सरकार ने किया है। देश में अंबेडकर के मान सम्मान को बढ़ाने का काम BJP ने किया। कांग्रेस ने अंबेडकर साहब के साथ क्या किया सब जानते हैं। पिछले 5 साल में सतनामियों के साथ क्या हुआ समाज जानता है। उन्होंने आगे कहा कि, शिव डहरिया का बयान बेबुनियाद और राजनीतिक है।
कांग्रेस की हार की समीक्षा को लेकर अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है। देश में कांग्रेस पार्टी की जिस तरीके से राजनीति चल रही है।