मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार चार जून को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर प्रारंभ होगी। इसके लिए 2,125 टेबलें लगाई हैं। 242 टेबलों पर डाक मतपत्र गिने जाएंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए 116 केंद्रीय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 22 हजार 595 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रत्याशी और गणना चक्र कम होने के कारण भिंड और टीकमगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम पहले आ सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि शराब दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, लैपटाप, केलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

Comments (0)