प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में रखा धान तत्काल ढकने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही नए साल के बीच तीन दिनों के लिए धान खरीदी बंद कर दी गई। राहत की बात ये है कि पिछली तारीखों में बदलाब करते हुए धान खरीदी की तारीख 23 जनवरी कर दी गई है।
सीएम मोहन के निर्देश के बाद सभी पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि 30, 31 और 1 जनवरी को धान खरीदी पर रोक लगा दी गई है। धान खरीदी की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जिसे बढाकर 23 जनवरी कर दी गई है। जिन किसानों ने अपने धान बेचने के लिए स्लॉट बुक किए थे उसकी अवधि 5 दिन बढ़ा दी गई है। उन्हें दोबारा स्लॉट बुक नहीं करना पड़ेगा।
प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए है कि नए साल के बीच तीन दिनों के लिए धान खरीदी बंद कर दी गई।
Comments (0)