MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नारायण त्रिपाठी पहली बार सतना जिले के मैहर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भाई बताते हुए याददाश्त कम होने की बात कहकर तंज कसा है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि, बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा, छल कपट झूठ बड़ा घातक है। धर्म के नाम पर बाटते हैं और राजनीति के नाम पर धंधा व्यापार करते हैं। उन्होंने बीजेपी पर बरसते हुए कहा कि, जो भगवान राम के नाम पर बीजेपी अंतरराष्ट्रीय राजनीति करती है, उसी राम का चित्रकूट आज भी अपेक्षित है। बीजेपी इस बार पूरी तरह से जा रही है और कभी भी लौट कर वापस नहीं आएगी।
नारायण त्रिपाठी ने कहा कि, बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा, छल कपट झूठ बड़ा घातक है।
Comments (0)