नए साल 2025 का आगाज हो गया है। रात में जैसे ही घड़ी में 12 बजे लोग जश्न में डूब गए। कई जगहों पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई। वहीं देश के तमाम मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं ने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन कर की है।
गजानंद के दर पर पहुंचे हजारों भक्त
वैसे तो पूरे साल भगवान गजानंद के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है और हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन आज साल के पहले दिन यहां हजारों की संख्या लाखों में हो गई और अनेक भक्त दर्शन के लिए भगवान गणेश के दरबार में पहुंचे।
भोपाल से साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे
भक्तों ने साल के पहले दिन भगवान गणेश के दर्शन किए और प्राथना की कि, आने वाला नया साल हम सबके लिए सुख शांति समृद्धि लेकर आए, देश और दुनिया में सुख शांति बनी रहे। आज साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड में कुछ लोग भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए राज्य की राजधानी भोपाल से साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए।
गाजनन के दरबार में हर मनोकामना पूरी होती है
वहीं भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद भक्तों में बताया कि, भगवान गाजनन के दरबार में आते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने आगे बताया है कि, जब भोपाल से निकले तो थोड़ा ठंड का एहसास हुआ, लेकिन भगवान की आस्था को लेकर जब हम निकले तो आगे आये तो बिलकुल ठंड महसूस नहीं हुई। यहां आकर भगवान गजानंद के हमने दर्शन किए।
Comments (0)