छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को 17 फीसदी मंहगाई भत्ता की जगह 22 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मंहगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने कई जरुरी निर्णय लिए है। दिन की शुरुआत के साथ कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को कैबिनेट में हरी झंडी मिल गई। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राज्य के कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया। ये इसी महीने से लागू हो जाएगा। इसी के साथ राज्य के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
5 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने पर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है
राज्य के कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा है कि, कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है। शासकीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं। यह दर आज 1 मई से लागू होगी। आपतो बता दें कि इससे पहले भी एक बार और मंहगाई भत्ता बढ़ाया जा चुका है। अब फिर 5 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने पर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
ये भी पढ़े-
आम लोगों में जागरुकता लाने के लिए इंदौर पुलिस चला रही है ‘साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा’ अभियान
लंबे वक्त से राज्य के कर्मचारी भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे
बता दें कि लंबे वक्त से राज्य के कर्मचारी भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए दिया जाए। कर्मचारियों की मांग पर अबतक 10 फीसदी तक डीए बढ़ाया जा चुका है। 2021 में 5 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाया गया था। और अब 2022 में फिर से 5 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाया गया है। वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 फीसदी मंहगाई भत्ता मिल रहा था अब ये बढ़कर 22 प्रतिशत हो गया है।
Comments (0)