एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने इतने सालों तक देश और मध्य प्रदेश पर राज किया, लेकिन गरीबों की सुध उन्होंने नहीं ली थी। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, कांग्रेस शासन में हर तरफ अराजगता, भ्रष्टाचार, दलाली और लूट मची हुई थी। कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य जनता के हक को छीनकर अपनी जेबें भरना रहता है।
वीडी शर्मा ने कहा कि, आज देशभर में गाँव-गाँव और घर-घर पहुँच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा "विकसित भारत" के नव निर्माण की गारंटी बन चुकी है।
Comments (0)